Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदेवासपुलिस की बड़ी लापरवाही अभिरक्षा से दो संदिग्ध फरार

पुलिस की बड़ी लापरवाही अभिरक्षा से दो संदिग्ध फरार

Post Media
News Logo
Peptech Time
22 जनवरी 2026, 07:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

देवास,हेमंत गुर्जर । कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस की भारी लापरवाही उस समय सामने आई जब पुलिस अभिरक्षा में रखे गए दो संदिग्ध थाने से ही फरार हो गए। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, ये दोनों संदिग्ध जनसूर निवासी हैं और अगस्त 2025 में खातेगांव नगर के गणेश मंदिर में हुई चोरी सहित अन्य वारदातों में शामिल होने के संदेह में थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को पूछताछ के लिए कांटाफोड़ थाने लाया गया था।

पूछताछ के दौरान दोनों ने पानी पीने का बहाना बनाया और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद थाने से बाहर निकलकर फरार हो गए। इतनी बड़ी चूक के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। फरार संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर लापरवाही के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। यह घटना न केवल कांटाफोड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि थाना स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी पोल खोल देती है।

पुलिस अब फरार संदिग्धों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यक्षमता को लेकर आशंका बढ़ गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)