बांग्लादेश के शेरपुर जिले में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आगे की कतार में कुर्सियों पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।


इस झड़प में जमात नेता मौलाना मोहम्मद रेजाउल करीम (42) की मौत हो गई, जबकि करीब 65 लोग घायल हुए। घटना झेनेगाती उपजिला मिनी स्टेडियम में हुई, जहां उम्मीदवार अपने चुनावी घोषणापत्र पेश करने पहुंचे थे। हालात बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। मामले के बाद BNP ने शेरपुर जिला कमेटी को निलंबित कर दिया है, वहीं जमात नेता की मौत के विरोध में ढाका और जगन्नाथ विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शन देखने को मिले।