Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाट्रैक्टर-मिक्सर के बीच बंधी तार बनी मौत का फंदा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

ट्रैक्टर-मिक्सर के बीच बंधी तार बनी मौत का फंदा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 11:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना ,अंबिका केशरी। सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कोठी रोड पर ट्रैक्टर से मिक्चर मशीन खींचने के दौरान लापरवाही से बंधी तार में फंसकर बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, गढ़िया टोला कब्रिस्तान के पास एक ठेकेदार का कर्मचारी ट्रैक्टर के पीछे तार बांधकर भारी मिक्चर मशीन को सड़क के दूसरी ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन की ओर से बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और सड़क पर तनी तार में उलझ गए। तेज झटके से तीनों सड़क पर गिर पड़े।


इस हादसे में बाइक चला रहे रामजस चौधरी, निवासी कंचनपुर, थाना अमरपाटन, की गर्दन तार में फंसने से बुरी तरह कट गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके मौसेरे भाई अरविंद चौधरी (निवासी उदयसागर) और रामप्रसाद चौधरी (निवासी रामपुर चौरासी) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक आपस में मौसेरे भाई थे और अपनी मौसेरी बहन के यहां बगहा में आयोजित बरहों कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।


फिलहाल पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है और ट्रैक्टर व मिक्चर मशीन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)