बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। रितेश देशमुख की फ्रेंचाइजी फिल्म 'मस्ती 4' भी दर्शकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। दोनों फिल्में 21 नवंबर को रिलीज हुई थीं, लेकिन कमजोर वीकडे कलेक्शन के चलते अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में सवाल यह है कि छठे दिन किस फिल्म ने कमाई के मामले में बढ़त बनाई।
'120 बहादुर' का छठे दिन का कलेक्शन
भारत-चीन युद्ध (1962) की पृष्ठभूमि पर बनी फरहान अख्तर की '120 बहादुर' शुरुआत से ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन मात्र 1 करोड़ रुपये जुटाए, जो पांचवें दिन की कमाई 1.5 करोड़ रुपये से भी कम है। रिपोर्ट के अनुसार, 80–90 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म की कुल कमाई अब तक सिर्फ 14 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है, जो बेहद निराशाजनक है।
'मस्ती 4' भी कमाई में पीछे
दूसरी ओर, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी स्टारर एडल्ट-कॉमेडी 'मस्ती 4' भी बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी है। सैकनिल्क रिपोर्ट बताती है कि फिल्म ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा पांचवें दिन की 1.6 करोड़ रुपये की कमाई से कम है। 6 दिनों में 'मस्ती 4' की कुल कमाई 12.85 करोड़ रुपये रही है, जो इसे भी मुश्किल स्थिति में डालती है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्यप्रदेश में धनतेरस पर लुटेरों ने सुबह-सुबह लाखों का सोना लूट के मनाई दिवाली

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

1984 सिख विरोधी दंगों के मुकदमे संस्थागत धोखाधड़ी की तरह चलाए गए: पूर्व न्यायाधीश

उज्जैन में 189 करोड़ की रेलवे बायपास परियोजना का विरोध, सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों ने घेरा

धनतेरस पर देश में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान: कैट

'योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को दिलाई वैश्विक पहचान', भावविभोर संतों ने जताया आभार

MP के इस जिले में कार ने बाइक को मारी टक्कर, नगर पालिका के 2 कर्मचारियों समेत 3 की मौत

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गेम को समझने की क्षमता शानदार: फील्डिंग कोच शुभदीप घोष

भारत ने फुट-एंड-माउथ डिजीज सैट-1 से निपटने की तैयारी की तेज, किया राष्ट्रीय अभ्यास का आयोजन






