Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालमध्य प्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, भोपाल को मिला नया पुलिस कमिश्नर

मध्य प्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, भोपाल को मिला नया पुलिस कमिश्नर

Post Media
News Logo
Peptech Time
29 जनवरी 2026, 04:30 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मौजूदा पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को आईजी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव से एंटी नक्सल ऑपरेशन व एसटीएफ का प्रभार हटाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी व एमपी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का एमडी बनाया गया है। इसके अलावा उज्जैन, भोपाल देहात, शहडोल व बालाघाट जोन सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)