गांधीनगर। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
गुजरात सरकार के अनुसार यह तबादले और पदस्थापनाएं जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण रेंज और विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लंबे समय से पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। अब अहमदाबाद में 7 जोन की जगह 8 जोन चालू होंगे। अहमदाबाद के पुलिस काम को आसान बनाने के लिए एक और जोन बनाया गया है।
इस फेरबदल में सबसे अहम नियुक्ति अशोक कुमार यादव की मानी जा रही है। उन्हें गुजरात का नया स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो (स्टेट आईबी) चीफ बनाया गया है। उनके नेतृत्व में राज्य की खुफिया व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। गृह विभाग ने कई रेंज के पुलिस प्रमुखों में भी बदलाव किया है।
जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी शमशेर सिंह (1991 बैच), जो अब तक पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अहमदाबाद में निदेशक नागरिक सुरक्षा और कमांडेंट जनरल, होम गार्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस अशोक कुमार (2003 बैच), जो राजकोट रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें गांधीनगर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी इंटेलिजेंस के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
इसके अलावा, आईपीएस गगनदीप गंभीर (2004 बैच), जो गांधीनगर में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) के पद पर तैनात थे, उन्हें राज्य निगरानी सेल, गांधीनगर में पुलिस महानिरीक्षक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईपीएस गौतम एम. परमार (2004 बैच), जो भावनगर रेंज के आईजी थे, उन्हें सीआईडी में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं आईपीएस राघवेंद्र वत्स (2005 बैच), जो सूरत शहर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अहमदाबाद रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही आईपीएस नीलेश भीखाभाई जाजादिया (2006 बैच), जो जूनागढ़ रेंज में आईजी थे, उन्हें वडोदरा शहर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-2, अपराध और कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह डॉ. लीना पाटिल (2010 बैच) को जूनागढ़ रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
37 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अशोक यादव बने नए स्टेट आईबी चीफ
00:00/03:36

Saurabh Shukla
21 सितंबर 2026, 02:18 pm IST
Saurabh Shukla21 सितंबर 2026, 02:18 pm IST
Latest News

ओडिशा सीएम ने बारिश की समीक्षा की, ‘जीरो कैजुअल्टी’ का निर्देश दिया

सेबी बोर्ड की बैठक में पीएमएस में सुधार और एफपीआई की पहुंच बढ़ाने पर विचार किए जाने की संभावना: रिपोर्ट

ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

भारतीय वायु सेना के लिए एंटी-एयरफील्ड ग्लाइड बम बनाने के लिए भारत डायनेमिक्स को मिला 811 करोड़ रुपए का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

छतरपुर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का नया 'करंट':अवैध कॉलोनियों में सांठगांठ से बांटे जा रहे बिजली कनेक्शन, EE अमर श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप

वेस्टइंडीज के खिलाफ 'व्हाइट-बॉल' सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, धुरुरु और चारे की वापसी

आयुर्वेद को पहला उपचार माना गया, जो त्रिकाल सत्य है : आयुर्वेदाचार्य

2030 तक एआई-आधारित 'ट्रांसफॉर्मेशन इंजन' बन सकते हैं भारत के जीसीसी: रिपोर्ट

बलूचिस्तान के कलात में जबरन बेदखली पर भड़का बलोच मानवाधिकार संगठन, पाकिस्तान पर लगाए गंभीर आरोप




