इंदौर, रविकांत वर्मा। इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 24.1 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख 40 हजाए रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक ह्युंडई वरना कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी क्षेत्र के एक सुनसान मैदान में खड़ी सफेद रंग की कार में एक महिला और तीन पुरुष संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा और काजल उपाध्याय के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिजवान के खिलाफ रतलाम में पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है, जबकि महिला आरोपी इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है, फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
अवैध मादक की तस्करी करने वाले एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार...
00:00/02:27

Saurabh Shukla
18 सितंबर 2026, 09:19 pm IST
Saurabh Shukla18 सितंबर 2026, 09:19 pm IST
Latest News

जुलाई में सेवा क्षेत्र के 19 में से 10 उप-क्षेत्रों ने दर्ज की दो अंकों की वृद्धि, अर्थव्यवस्था में दिखी व्यापक मजबूती

आईपीएल 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, टीम के नए बॉलिंग कोच नियुक्त

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुषों ने 4x400 मीटर रिले में जीता ब्रॉन्ज, कुल 24 मेडल के साथ एथलेटिक्स में अभियान समाप्त

एआईआईबी भारत में एआई, एमएसएमई और स्किलिंग सेक्टर में भी बढ़ा सकता है निवेश: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

7,000 करोड़ के कानूनी दावे पर एआई कंपनी के सीआईओ का पलटवार, उर्वशी रौतेला से बोले- 'खुद को शिक्षित करो'

एफसीआरए बिल: जेपीसी सदस्यों ने 12 अक्टूबर की बैठक टालने और चार सप्ताह का अतिरिक्त समय देने की मांग की

'विकसित भारत 2047' के लिए मजबूत होंगी ग्राम पंचायतें, स्थानीय विकास में जीआईएस और डिजिटल प्लानिंग के इस्तेमाल पर जोर: नीति आयोग

पीएम-आरकेवीवाई के तहत 10 राज्यों को 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी, कृषि विकास को मिलेगी नई गति

भारत और जापान ने संचार और एआई में सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर की चर्चा




