पन्ना। जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के मरहा गांव में सियार ने हमला कर 5 वर्षीय मासूम बच्ची को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची गांव के पास खेल रही थी, तभी अचानक सियार ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सियार को भगाया। इसके बाद परिजन बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सियारों की गतिविधियों पर नियंत्रण तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है।
सियार के हमले में 5 वर्षीय बच्ची घायल, गांव में दहशत

Saurabh Shukla
20 अगस्त 2026, 03:24 pm IST
Saurabh Shukla20 अगस्त 2026, 03:24 pm IST



