सागर। आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के तहत सागर जिले की नरयावली विधानसभा अंतर्गत कनेरा निखर ग्राम पंचायत में जनसभा आयोजित की गई। जनसभा का आयोजन आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष इंजी. डीके सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के विचारों और नीतियों से सहमति जताते हुए व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह और जिलाध्यक्ष इंजी. डीके सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव हिरदेश पाटकर और जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आयोजक अभिषेक भट्ट, मंच संचालक जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, जिला सचिव हिरदेश पाटकर, जिला संयुक्त सचिव अमित सोनी, स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेवक पवार, जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार, नगर अध्यक्ष ज्योतिष सोनी, बीना विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सोनी, प्रदीप जैन, धन सिंह, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह ठाकुर, सुरेंद्र अहिरवार, राहुल खरे, डॉ. हरीश सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

