बीना,बृजपाल सिंह राजपूत। सागर जिले के बीना में प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी के सात दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 08 मई को कटरा मंदिर से कलश यात्रा निकालकर कथा स्थल तक पहुंचाई जाएगी, जिसके बाद 09 मई से 15 मई तक कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विधायक निर्मला सप्रे की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम रवीश कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कथा स्थल पर लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। आयोजन समिति और प्रशासन मिलकर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूरा करने में जुटे हैं।
बीना में जया किशोरी की कथा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज
00:00/01:16

Saurabh Shukla
18 सितंबर 2026, 01:49 am IST
Saurabh Shukla18 सितंबर 2026, 01:49 am IST
Latest News

जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

विदिशा में बेतवा के बड़वाले घाट पर तर्पण के साथ पितृपक्ष का शुभारंभ, पंडितों ने बताया महत्व

एशियन गेम्स: सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 44 साल बाद देश को दिलाया पदक, जीता सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करके स्वदेश लौटे भारतीय शूटर्स, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

पुण्यतिथि विशेष : सुरों के जादूगर हेमंत कुमार, जिनकी आवाज आज भी दिलों में गूंजती है

ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात में रिश्तों में प्रगति का दावा, इस साल दो और बैठकों पर सहमति

मक्का समझौते की जिम्मेदारियों से बचने के लिए अफगानिस्तान पर हमले कर रहा पाकिस्तान: तालिबान

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: चोटिल जोस बटलर तीसरे वनडे से हुए बाहर, डेन लॉरेंस को मिली जगह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुरू, मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- बदलता यूपी भारत की विकास यात्रा को दे रहा रफ्तार




