छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। शहर के तीन वार्डों में पिछले 15 दिनों से जलप्रदाय ठप रहने से नाराज क्षेत्रवासियों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद एवं पूर्व सभापति राहुल मालवीय के नेतृत्व में लोग खाली मटके लेकर पानी टंकी के सामने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए मटके फोड़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लगातार पानी न मिलने से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि नगर निगम द्वारा बढ़े हुए पानी के बिल और देरी पर पेनल्टी भी वसूली जा रही है। लोगों ने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त, महापौर और एमआईसी सदस्यों के इस्तीफे की मांग भी उठी। पार्षद ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार को कलेक्टर परिसर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जल संकट पर फूटा गुस्सा, मटके फोड़कर किया जोरदार प्रदर्शन
00:00/01:25

Saurabh Shukla
15 सितंबर 2026, 01:46 am IST
Saurabh Shukla15 सितंबर 2026, 01:46 am IST
Latest News

एशियन गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करके स्वदेश लौटे भारतीय शूटर्स, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

पुण्यतिथि विशेष : सुरों के जादूगर हेमंत कुमार, जिनकी आवाज आज भी दिलों में गूंजती है

ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात में रिश्तों में प्रगति का दावा, इस साल दो और बैठकों पर सहमति

मक्का समझौते की जिम्मेदारियों से बचने के लिए अफगानिस्तान पर हमले कर रहा पाकिस्तान: तालिबान

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: चोटिल जोस बटलर तीसरे वनडे से हुए बाहर, डेन लॉरेंस को मिली जगह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुरू, मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- बदलता यूपी भारत की विकास यात्रा को दे रहा रफ्तार

भारत और ईयू ने पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और परिवहन में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर की चर्चा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज के आगाज से पहले चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, कोहनी में लगी सिराज की गेंद

यूएन साइबर अपराध कन्वेंशन पर विदेश मंत्री जयशंकर ने किए हस्ताक्षर, डिजिटल सुरक्षा में बढ़ेगा वैश्विक सहयोग




