भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी कई स्थानो को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं जो पूरी तरह झूठी निकली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के जेके अस्पताल और विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह ईमेल प्रबंधन को प्राप्त हुआ है। जिसमें कहा गया है कि परिसर में 21 स्थानों पर बम लगाए गए हैं और इनके जरिए इमारत को उड़ा दिया जाएगा।
यह धमकी मिलने के बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। परिणामस्वरुप बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु अस्पताल और विश्वविद्यालय परिसर में नहीं मिली है। इससे पहले राजधानी के पीपल्स विश्वविद्यालय, एम्स अस्पताल और नापतौल विभाग को भी बम से उड़ाए जाने की धमकी मिल चुकी है।
नापतौल विभाग को तो लगातार दो दिन तक इसी तरह की धमकियां मिली और इसका असर सरकारी कामकाज पर भी पड़ा क्योंकि दोनों ही बार इमारत को खाली कराया गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, मगर कुछ भी नहीं मिला कुल मिलाकर धमकी झूठी निकली। वहीं, कर्मचारी काम करने के लिए आसानी से तैयार नहीं हुए।
भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि जो धमकियां मिल रही है उस पर पुलिस की नजर बनी हुई है साथ ही, धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है मगर कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण संबंधित तक पहुंचने में वक्त लग रहा है। भोपाल के विभिन्न शिक्षण संस्थान सहित अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है क्योंकि हर रोज इस तरह की ईमेल के जरिए धमकी आ रही है और पुलिस को कई घंटे तक संबंधित स्थान की तलाशी के लिए अभियान चलाना पड़ रहा है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

नेपाल में भारत के नए राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति को सौंपे परिचय पत्र

कर्नाटक सरकार की मांग, पेट्रोल पंपों पर अनिवार्य हो एथेनॉल मिश्रण की जानकारी; ‘मिशन निखारा’ के तहत होगी जांच

आईओसीएल में 500 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

इमरान खान की सेहत को लेकर पीटीआई की नई चिंता, चीफ जस्टिस से दखल देने की मांग

गोल्फ: प्रणवी उर्स ने 2026 चाइना चैंपियनशिप में 'कट' पार किया

ईसीएमएस के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश

होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकरों में आग, नियमों के उल्लंघन पर बारूदी सुरंगों से टकराए

आप के शासनकाल में पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं: मनोज तिवारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ हसन महमूद का 'छक्का', टेस्ट फॉर्मेट में रच दिया इतिहास







