छतरपुर। अवैध शराब की तस्करी और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर दिल्ली से आ रही एक यात्री बस से BSF जवान रमाशंकर तिवारी को हिरासत में लिया।
ये भी पढ़ें




तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 'Only Defence Use' (केवल रक्षा सेवाओं के लिए) लेबल लगी अवैध अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां बरामद की गईं, जिन्हें वह अनाधिकृत रूप से बस के जरिए तस्करी कर शहर में ला रहा था। पुलिस ने शराब की खेप को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी जवान के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही शराब की इस खेप के वितरण नेटवर्क और जुड़े अन्य संपर्कों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

















