देवास, नंदकिशोर गुर्जर। खातेगांव थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 71 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने जीयागांव-पुरोनी रोड पर एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। मामले में रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार सहित कुल 17 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस गांजे की सप्लाई के स्रोत और उसके गंतव्य की जांच कर रही है।। खातेगांव थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 71 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने जीयागांव-पुरोनी रोड पर एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। मामले में रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार सहित कुल 17 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस गांजे की सप्लाई के स्रोत और उसके गंतव्य की जांच कर रही है।