छतरपुर, विनोद मिश्रा। नौगांव थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक का सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक बाइक को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए स्टंट करता नजर आ रहा है।


सार्वजनिक सड़क पर इस तरह बाइक से स्टंट करना वाहन चालक के साथ-साथ राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। अचानक संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य वाहन के सामने आने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।


वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और संभावित हादसों को टाला जा सके।


अब वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की नजर नौगांव पुलिस की कार्रवाई पर है। देखना होगा कि पुलिस बाइक सवार की पहचान कर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई करती है या नहीं।