मैहर, प्रशांत शुक्ला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 19 अगस्त को मैहर के अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि वह मुख्यमंत्री मोहन यादव को देखने और उनका भाषण सुनने कार्यक्रम में पहुंचा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। पीड़ित के बयान का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, बाइक चोरी की घटना की पुलिस स्तर पर पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा और वाहन पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
CM के कार्यक्रम में पहुंचे व्यक्ति की बाइक चोरी
00:00/01:19

Saurabh Shukla
25 अगस्त 2026, 06:01 pm IST
Saurabh Shukla25 अगस्त 2026, 06:01 pm IST
Latest News

बक्सवाहा में पत्रकार व व्यापारी मनीष जैन पर प्राणघातक हमला:जैन समाज व कैट ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की

बीटीएससी भर्ती 2026: मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर आवेदन जारी, 23 अक्टूबर तक मौका

गुजरात सरकार की नई पहल, अमेजन के जरिए एक क्लिक पर घर बैठे मिलेंगी पाठ्यपुस्तकें

मुलानी-देशपांडे की शानदार गेंदबाजी, भारत ए ने अनौपचारिक पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने नई दिल्ली में ई-रिक्शा की सवारी की

लाखों विस्थापित, हजारों हिरासत में: पाकिस्तान की कार्रवाइयों ने अफगानों पर भारी मानवीय क्षति पहुंचाई

वैश्विक प्रतिस्पर्धा ही विदेशी निवेश आकर्षित करने की कुंजी, भारत को लगातार सुधार करते रहना होगा: सीईए नागेश्वरन

पिता इमरान खान की सुरक्षा को लेकर कासिम चिंतित, पीटीआई समर्थकों से 27 सितंबर को अदियाला जेल से दूर रहने की अपील

शी-ट्रंप वार्ता : 'सामरिक स्थिर संबंधों' को विजन से कार्यान्वयन में बदलने की अपील



