मुंबई। अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही है। परिवार के लोगों ने इनाया को जन्मदिन की बधाई दी।
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर इनाया नौमी खेमू की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें इनाया की परिवार के साथ बिताए गए पल शामिल हैं।
पहली तस्वीर में छोटे तैमूर अली खान इनाया के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इनाया ने पिंक स्वेटर, ब्लैक लेगिंग्स, पिंक बूट्स और एक प्यारा सा ताज पहना हुआ है, जहां इनाया कैमरे से दूसरी तरफ देख रही हैं, वहीं तैमूर रोते हुए या गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में पुरानी यादें ताजा हो गईं।
करीना ने इनाया और अपने बच्चों की पुरानी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया, जिनमें कुछ तस्वीरों में चेहरों पर हार्ट वाले इमोजी लगे हुए हैं। आखिरी तस्वीर में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर छोटे तैमूर और इनाया के साथ दिख रही हैं। दोनों बच्चे अपनी दादी के गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं।
अभिनेत्री ने इनाया को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे इनाया, तुम ब्यूटीफुल प्रिंसेस हो। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं... आज का दिन बहुत अच्छा बिताओ और सबसे कूल डांस पार्टी करो।"
अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी इनाया नौमी खेमू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर उसके साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सबा अली खान ने लिखा, "वक्त कैसे बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। मेरी नन्ही सी बच्ची से तुम आज एक प्यारी सी लड़की बन गई हो, यकीन ही नहीं हो रहा कि आज तुम 9 साल की हो गई। बहुत सारा प्यार, जन्मदिन मुबारक हो मेरी इन्नी जान।"
एक्टर कुणाल खेमू ने भी अपनी बेटी इनाया नॉमी खेमू का नौवां जन्मदिन एक प्यारे से वीडियो के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें बाप-बेटी का खूबसूरत पल देखने को मिला। वीडियो में एक्टर अपनी बेटी इनाया के लिए गिटार बजाते और गाना गाते नजर आए। वीडियो में बर्थडे गर्ल काफी खुश नजर आ रही है।
यह प्यारा वीडियो अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय इन्नी बू।"












