भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश संगठन में नई नियुक्ति की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रतलाम के इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा 18 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र (क्रमांक: BJPMP/09/26/200) के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संगठनात्मक नियुक्ति की प्रतिलिपि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बस्ती अली, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और प्रदेश मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा सहित पार्टी के समस्त सांसदों, विधायकों एवं जिला पदाधिकारियों को प्रेषित की गई है।





