भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए कथित ब्लास्ट के मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने और हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को सामान्य हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश बताया। विधायक ने कहा कि यदि विस्फोट के बाद वाहन के टुकड़े, कांच या आग लोगों पर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि विस्फोट के लिए बारूद कहां से लाया गया और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोपियों के कथित बयान "ले फिर आ गए" पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी मंशा स्पष्ट की जाए और पूरे मामले की सख्ती से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।