भोपाल (सुबोध त्रिपाठी)। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री भगवान सिंह परमार ने सांगठनिक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से पूरे मध्य प्रदेश में मोर्चा के जिला प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
इस सूची में कुल 62 जिलों और सांगठनिक प्रभागों को शामिल किया गया है, जिसमें चंबल, ग्वालियर, बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा और निमाड़ अंचल के सभी प्रमुख प्रभारियों के नाम शामिल हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
छतरपुर जिले की कमान 'जाबाज बंशकार' के हाथों में
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की नई नियुक्तियों में बुंदेलखंड के छतरपुर जिले पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। संगठन ने जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने और स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने के उद्देश्य से जाबाज बंशकार को छतरपुर का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। स्थानीय स्तर पर कद्दावर और सक्रिय छवि रखने वाले श्री बंशकार (मो. 9893494480) की इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि श्री बंशकार के नेतृत्व में आगामी समय में मोर्चा जिले के प्रत्येक वर्ग और सुदूर ग्रामीण अंचलों तक अपनी पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करेगा।






