दमोह/बटियागढ़। बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीबीएमओ डॉक्टर महेश लोधी ने बताया कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है और दिल की बीमारियों व स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है।


खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंद की मदद हो सकेगी।


इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित नरेंद्र व्यास, मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल, बीएमओ महेश लोधी सहित ग्रामीणों की मौजूदगी रही।