भोपाल। मोहन यादव आज विधानसभा में आयोजित कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने की। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की कार्यसूची, विधायी कार्यों की रूपरेखा और सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई। विभिन्न मुद्दों पर सरकार और सदन के संचालन से जुड़े बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख विषयों और विधेयकों को लेकर भी सहमति बनाने का प्रयास किया गया, ताकि सदन की कार्यवाही प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Piyush Awasthi
13 सितंबर 2026, 08:19 pm IST
Piyush Awasthi13 सितंबर 2026, 08:19 pm IST



