मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईएफएस सर्विस मीट-2026 एवं वानिकी सम्मेलन का किया शुभारंभ

Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित आईएफएस सर्विस मीट-2026 एवं वानिकी सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मेलन का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी स्व. डॉ. पी. बी. गंगोपाध्याय को प्रदेश के वनों की सुरक्षा, संरक्षण एवं बेहतरी में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी पत्नी श्रीमती गौरी गंगोपाध्याय ने ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वनों का संरक्षण केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वन अधिकारियों से नवाचार और तकनीक के माध्यम से वानिकी क्षेत्र को और मजबूत करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में देशभर से आए भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
