धार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज धार की ऐतिहासिक Bhojshala पहुंचकर एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे धार शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है और भोजशाला परिसर भगवामय नजर आ रहा है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोजशाला में पूजा-अर्चना कर प्रदेश को बड़ा सांस्कृतिक संदेश देंगे। उनके कार्यक्रम को सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरान कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। गंगा दशहरा कार्यक्रम में वे जनता को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।


कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री लगभग एक किलोमीटर तक जनता के बीच पैदल चलेंगे। उनके स्वागत के लिए भव्य रोड शो और धार्मिक स्वागत की तैयारियां की गई हैं। शहरभर में जगह-जगह मंच, स्वागत द्वार और सजावट की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।


मुख्यमंत्री भोजशाला के साथ-साथ Dhareshwar Temple और Maa Garh Kalika Temple में भी दर्शन करेंगे। पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


धार की भोजशाला आज सनातन आस्था, सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक गौरव का केंद्र बन गई है, जहां मुख्यमंत्री का दौरा प्रदेश की राजनीति और संस्कृति दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।