Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरजनसुनवाई में वृद्ध ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल, हड़कंप .....?

जनसुनवाई में वृद्ध ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल, हड़कंप .....?

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 07:57 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर जिले के लवकुशनगर अनुभाग क्षेत्र के अंतर्गत बछौन गांव के निवासी वृद्ध रामस्वरूप ने जमीनी विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश की, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार पीडि़त रामस्वरूप पिपौलया पिछले तीन वर्षों से भूमि विवाद के कारण परेशान चल रहे थे। न्याय की आस में वह बार-बार विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी समस्या रखने पहुंचे वृद्ध ने निराशा में पेट्रोल की बोतल लेकर खुद पर छिड़क दिया।


इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और वृद्ध के हाथ से पेट्रोल की बोतल तथा माचिस की तीली छीन ली। रामस्वरूप ने बताया कि शासकीय जमीन अन्य लोग जोत रहे हैं। जबकि उसमें सागर से स्टे है। मेरा उसमें कोई कब्जा नहीं है फिर भी मुझ पर 25 हजार का जुर्माना लगा दिया है। मैं चाहता हूं कि मेरे पट्टे वाली जमीन मुझे वापस दिलाई जाए।


घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रशासन ने वृद्ध की सुरक्षा सुनिश्चित की और मामले की जांच शुरू कर दी है। रामस्वरूप ने बताया कि वह तीन साल से जमीनी विवाद के चलते भटक रहे हैं और न्याय नहीं मिलने से हताश हो चुके हैं।


डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी ने बताया कि लवकुशनर के बछौन तहसील का आवेदन दिया है। आवेदन में वह स्वयं लिख रहे हैं कि एक जमीन पर उनका पारिवारिक विवाद है उनके भाई उस पर कब्जा किए हैं। तीन बार इसके पूर्व नायब तहसीलदार कब्जा हटाकर उन्हें कब्जा दिला चुके हैं। इसके बाद दूसरे पक्ष ने नायब तहसीलदार के आदेश के विरूद्ध कमिश्नर न्यायालय में अपील की है। चूंकि मामले में अब वरिष्ठ न्यायालय से स्टे है इसलिए स्थिति यथावत है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)