भोपाल,जीतेंद्र यादव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लालघाटी चौराहे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे