नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है और देश के कई हिस्सों में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान के बीच शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना और अंदर से ठंडक प्रदान करना बेहद जरूरी है। ऐसे में नारियल पानी बेहतरीन विकल्प है, जो पोषक तत्वों से भरपूर और शरीर को प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेट रखता है।
गर्मियों में रोजाना कम से कम एक-दो नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक पेय है। बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड ड्रिंक्स या सोडा के बजाय ताजा नारियल पानी में कोई मिलावट या अतिरिक्त चीनी नहीं होती। आयुर्वेद के अनुसार नारियल पानी गर्मियों में अमृत से कम नहीं है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी गर्मियों का सबसे अच्छा और प्राकृतिक साथी है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है, एनर्जी देता है और प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाता है। नारियल पानी को आयुर्वेद में पित्त-शामक पेय माना जाता है, यानी यह शरीर में बढ़े हुए पित्त दोष को शांत करता है। गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नारियल पानी इन सभी समस्याओं से बचाव करता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, नारियल पानी पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए जरूरी खनिज है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। गर्मी में व्यायाम या बाहर काम करने के बाद नारियल पानी पीने से थकान जल्दी दूर होती है और शरीर में ताजगी आती है। इसके अलावा, नारियल पानी पाचन तंत्र को सुचारू रखता है।
इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और कब्ज जैसी समस्या से राहत देते हैं। त्वचा के लिए भी यह बहुत लाभकारी है। नियमित सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है, दाने-फुंसियां कम होते हैं और गर्मी से होने वाले संक्रमण से बचाव होता है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अगर अजित पवार जीवित होते तो एनसीपी के दोनों गुट एक हो जाते : सुनील तटकरे

‘इंडिया ब्लॉक को प्रधानमंत्री मोदी के चौथे कार्यकाल का डर’: भाजपा

3एम इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 17.2 प्रतिशत घटकर 158 करोड़ रुपए हुआ, शेयर 10 प्रतिशत फिसला

योगी सरकार ने 10 लाख से ज्यादा युवाओं को दी सरकारी नौकरी, बिना घूस-घोटाले के हुआ चयन: मंत्री दानिश आजाद

विजय एंटनी की 'अप्पा कुट्टी' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

'इस खास पल के लिए आभारी हूं', परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

कलाडी विश्वविद्यालय विवाद: एबीवीपी बोली, कैंपस अपराधियों' को बचाने के लिए हो रहा आंदोलन

टोक्यो : जापानी सांसदों ने भारतीय दूतावास के दीपावली समारोह में लिया हिस्सा

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क







