निवाड़ी। जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मोहन चौरसिया को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े द्वारा किए गए औचक निरीक्षण और जांच रिपोर्ट के आधार पर सागर संभागायुक्त ने की है। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच में पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ नहीं मिलने की बात उजागर हुई। कलेक्टर द्वारा भेजे गए विस्तृत प्रतिवेदन के बाद संभागायुक्त ने निलंबन आदेश जारी किए। इस कार्रवाई से नगर परिषद और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
मध्य प्रदेश निवाड़ी बुंदेलखंड के इस जिले में कलेक्टर ने CMO को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला...?
बुंदेलखंड के इस जिले में कलेक्टर ने CMO को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला...?

Saurabh Shukla
19 जून 2026, 09:48 am IST
Saurabh Shukla19 जून 2026, 09:48 am IST
