भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विधायक रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।
धरने के दौरान पुलिस ने कांग्रेस विधायक को मौके से हटाने की कार्रवाई की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभय मिश्रा को जबरन उठाकर हिरासत में लिया। इस दौरान मंत्रालय के सामने रेलिंग पर लगाए गए पोस्टर और बैनर भी पुलिसकर्मियों ने हटा दिए।
विधायक अभय मिश्रा कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
धरने के दौरान पुलिस और विधायक के बीच मौके पर काफी देर तक कार्रवाई चलती रही। पुलिस द्वारा विधायक को हिरासत में लिए जाने के बाद धरना समाप्त हो गया।




