Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम पहुंची क्रिकेटर क्रांति गौड़

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम पहुंची क्रिकेटर क्रांति गौड़

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 09:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट जगत का उभरता हुआ नाम और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंगलवार को सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचीं। क्रांति ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम में माथा टेका और बागेश्वर बालाजी का अशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भी आशीर्वाद लिया।


धाम पहुंचने के बाद क्रांति गौड़ ने पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की। उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान क्रांति ने बागेश्वर धाम पर आयोजित होने जा रहे सामू​हिक कन्या विवाह महोत्सव की सराहना की। वहीं बागेश्वर महाराज ने भी क्रांति के खेल को सराहा। महाराज श्री ने क्रांति के साथ-साथ उनके मेंटॉर विनय चौरसिया की भी सराहना की और आने वाले क्रिकेट मुकाबलों में उत्कृष्ण प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)