जकार्ता। इंडोनेशिया में चक्रवात ने कहर बरपाया है। देश के सुमात्रा द्वीप के तीन प्रांतों में भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव अधिकारियों को सिबोल्गा, नॉर्थ और साउथ तपानुली में प्रभावित समुदायों तक पहुंचने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन से कई जगहों पर मुख्य रास्ते बंद हो चुके हैं।
द जकार्ता पोस्ट के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित सुमात्रा द्वीप पर गुरुवार को सैकड़ों लोग फंस गए। तूफान ने हजारों लोगों को घरों से भागने पर मजबूर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात इंडोनेशिया के सबसे पश्चिमी इलाके से गुजरा। इस दौरान कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक व्यक्ति लापता हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि द्वीप के उत्तरी हिस्से में मदद पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रभावित क्षेत्र में आवागमन और संचार का साधन ठप हो गया है। सारे इलाके में बिजली न होने से अंधेरा छा गया है। पुलिस अधिकारी फेरी वालिंटुकन ने कहा कि उत्तरी सुमात्रा प्रांत में 43 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। बाकी इलाकों के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी सुमात्रा में नौ और द्वीप के उत्तर-पश्चिमी सिरे पर आचेह प्रांत में नौ लोग मारे गए।
सुमात्रा इंडोनेशिया के पश्चिमी भाग में स्थित बड़ा द्वीप है। यह मलय द्वीपसमूह का हिस्सा है। यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा द्वीप है और मलाया जलडमरूमध्य के ठीक पश्चिम में स्थित है। यह लंबाई में फैला हुआ है और इसका पश्चिमी तट हिंद महासागर की ओर है। बरिसान पर्वत और कुछ ज्वालामुखी भी यहां स्थित हैं। बचाव अधिकारियों ने आज सुबह बताया कि सुमात्रा में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से इस सप्ताह कम से कम 84 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल

मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को मनाया जाएगा गोवर्धन उत्सव, सीएम मोहन यादव करेंगे पशुपालकों का सम्मान

आजादी के 79 साल बाद सीमांत जिलों के बच्चे किताबें खोल रहे हैं: असम सीएम सरमा

त्योहारी खाने-पीने की चीजों में मिलावट: महाराष्ट्र एफडीए ने 64.45 करोड़ रुपए का स्टॉक जब्त किया

सीएम ने गिनाईं शासन की बड़ी उपलब्धियां, निवेश अभियान से राजस्थान को मिली नई पहचान

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गर्व का पल, तीन महिला खिलाड़ियों का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ की लागत से बनेंगे पांच ग्रीनफील्ड राजमार्ग, कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

चंद्रबाबू नायडू से जुड़े मामलों की सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई टली, 10 नवंबर को होगी अगली सुनवाई







