छतरपुर, शिवम सोनी। बुंदेलखंड की धरती पर दामोदर यादव की तीन दिवसीय यात्रा का सिलसिला शनिवार को छतरपुर पहुंचकर आगे बढ़ा। शहर के पन्ना नाके पर पहुंचते ही उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे जिन्होंने पूरे उत्साह से उनका स्वागत किया।
माल्यार्पण के बाद दामोदर यादव ने मीडिया से बातचीत की और अपनी यात्रा के उद्देश्य को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर आम लोगों से सीधे मुलाकात कर संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं। छतरपुर में कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे सागर की ओर रवाना हो गए। पन्ना नाके पर कुछ समय रुकने के बाद उनका काफिला सागर की दिशा में आगे बढ़ गया।
यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले टीकमगढ़ और सागर में भी सभाएं आयोजित की गईं। दामोदर यादव ने मंत्री दिलीप अहिरवार के क्षेत्र में जाकर साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस पूरे मामले में शर्म आनी चाहिए। बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में उनकी यह यात्रा स्थानीय मुद्दों और जनसंपर्क पर केंद्रित रही है।




