Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहसुनार नदी में डूबे युवक का शव मिला, गैसाबाद थाना क्षेत्र के खमरगौर की घटना

सुनार नदी में डूबे युवक का शव मिला, गैसाबाद थाना क्षेत्र के खमरगौर की घटना

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 01:42 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सुदीप नगरिया, हटा। दमोह जिले के गैसाबाद थाना अंतर्गत खमरगौर गांव में सुनार नदी में डूबे एक युवक का शव गुरुवार सुबह पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल हटा भेज दिया है।


विस्तृत जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त रामकिशोर पिता बालकिशुन चौधरी, निवासी टपरिया (थाना पवई, जिला पन्ना) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि रामकिशोर अपने साले के दोस्त के यहाँ आयोजित एक 'गन्ता' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खमरगौर आया था। दो दिन पूर्व जब वह सुनार नदी में नहाने गया, तभी गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम द्वारा लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं लगा था।


गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। दोपहर 2 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल हटा में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)