सागर,जीशान खान। शनिवार सुबह सागर–कानपुर हाईवे पर कर्रापुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे खून से सना लावारिस बोरा मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की नजर बोरे पर पड़ते ही संदेह हुआ, क्योंकि उसके बाहरी हिस्से पर खून के गहरे धब्बे दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को खबर दी गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर बोरे को खोलकर देखा गया, जिसमें लगभग 35 से 40 वर्ष के अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं अन्य स्थान पर की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के प्रयास में पुलिस आसपास के गांवों एवं ढाबा संचालकों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच के तहत हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उस वाहन की पहचान की जा सके जिससे शव को यहां लाकर फेंका गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण एवं समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं, जिसमें आपसी रंजिश या अन्य साजिश शामिल हो सकती है, को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सागर–कानपुर हाईवे पर बोरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
00:00/02:14

Saurabh Shukla
30 मई 2026, 12:32 am IST
Saurabh Shukla30 मई 2026, 12:32 am IST
Latest News

भुवन बम ने बताया अपने यूट्यूब का सफर, सही-गलत की समझ के साथ अपने बदलते रिश्ते के बारे में की बात

उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग में राष्ट्रीय स्तर के गोल्फ टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच पर्यटकों का स्वागत किया

अगले दो दशकों में वैश्विक ऊर्जा मांग की करीब 25 प्रतिशत वृद्धि भारत से आएगी: हरदीप पुरी

कितनी थी मुनमुन दत्ता की पहली कमाई? 7 साल की उम्र में गाना गाकर मिले थे इतने रुपए

सीएम मोहन यादव ने मांगा राहुल गांधी का इस्तीफा:बोले- 'नाच न जाने आंगन टेढ़ा', चुनावी हार का ठीकरा आयोग पर फोड़ते हैं राहुल

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 7-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से मुकाबला तय

तमिलनाडु: सीएम विजय का एशियाई खेलों के सिल्वर मेडलिस्ट अभय सिंह को तोहफा, 50 लाख के इनाम की घोषणा

एशियन गेम्स: डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज के साथ तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

एनआरआई जमा प्रवाह वित्त वर्ष 27 के अप्रैल-जुलाई में करीब 7 गुना बढ़कर 36.24 अरब डॉलर हुआ: आरबीआई


