सागर के देवरी में शनिवार रात सुभाष वार्ड में पारिवारिक विवाद ने अचानक खतरनाक मोड़ ले लिया। सड़क पर हो रही कहासुनी के बीच गुजर रहे युवक ओम गुप्ता को आरोपी प्रदीप मिश्रा ने रोककर डंडे से हमला किया। हमले से ओम जमीन पर गिर पड़ा और जान बचाकर भागा।
इसके बाद आरोपी ने ओम की स्कूटी तोड़ी, टंकी का ढक्कन खोलकर पेट्रोल बहाया और माचिस जलाकर स्कूटी में आग लगा दी। सूचना पर परिजन पहुंचे और ओम ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान आरोपी प्रदीप भी घायल हुआ है। देवरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

