कृति सैनन और धनुष की आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं, और 'रांझणा' के बाद निर्देशक आनंद एल राय फिर एक बार धनुष के साथ एक नई प्रेम कहानी पर्दे पर लाने जा रहे हैं। रिलीज़ से पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग ने फिल्म के लिए मजबूत ओपनिंग का संकेत दे दिया है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार 'तेरे इश्क में' ने 4,963 हिंदी 2डी शो के लिए कुल 45,329 टिकट बेच लिए हैं। तमिल 2डी शो को शामिल करने पर कुल टिकट बिक्री 45,718 तक पहुंच गई। इसके जरिए फिल्म ने 1.12 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है। साथ ही, कुल प्री-सेल आंकड़ा 2.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो बताता है कि फिल्म को रिलीज़ से पहले ही दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
सीबीएफसी ने यू/e 16+ सर्टिफिकेट के साथ दी मंजूरी
‘तेरे इश्क में’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिल चुकी है। बोर्ड ने सिर्फ एक शब्द में बदलाव का सुझाव दिया है, जबकि किसी दृश्य को हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। फिल्म को यू/ए 16+ प्रमाणपत्र मिला है, और इसकी रनटाइम 169.17 मिनट यानी 2 घंटे, 49 मिनट और 17 सेकंड बताई गई है। कृति–धनुष स्टारर यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। दर्शक इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मध्यप्रदेश में धनतेरस पर लुटेरों ने सुबह-सुबह लाखों का सोना लूट के मनाई दिवाली

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

1984 सिख विरोधी दंगों के मुकदमे संस्थागत धोखाधड़ी की तरह चलाए गए: पूर्व न्यायाधीश

उज्जैन में 189 करोड़ की रेलवे बायपास परियोजना का विरोध, सर्वे करने पहुंची टीम को किसानों ने घेरा

धनतेरस पर देश में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान: कैट

'योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को दिलाई वैश्विक पहचान', भावविभोर संतों ने जताया आभार

MP के इस जिले में कार ने बाइक को मारी टक्कर, नगर पालिका के 2 कर्मचारियों समेत 3 की मौत

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गेम को समझने की क्षमता शानदार: फील्डिंग कोच शुभदीप घोष

भारत ने फुट-एंड-माउथ डिजीज सैट-1 से निपटने की तैयारी की तेज, किया राष्ट्रीय अभ्यास का आयोजन






