उत्तर प्रदेश। मेरठ में नीले ड्रम मामले की आरोपी मुस्कान को पकड़ने वाली महिला दरोगा अन्नू रानी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अन्नू रानी फिटनेस की शौकीन थीं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए वीडियो पोस्ट करने के साथ कमाई के लिए क्यूआर कोड भी शेयर करती थीं। मामले में अधिकारियों की कार्रवाई के बाद महिला दरोगा के सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं। अन्नू रानी का मेरठ के चर्चित नीले ड्रम मामले की आरोपी मुस्कान को पकड़ने वाली टीम से भी कनेक्शन बताया जा रहा है।