Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसागर भाजपा में नई टीम का गठन: 35 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन में अनुभव और युवाशक्ति का संतुलन

सागर भाजपा में नई टीम का गठन: 35 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन में अनुभव और युवाशक्ति का संतुलन

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 01:51 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री नियुक्त; महिलाओं और युवाओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

सागर (जीशान)। भारतीय जनता पार्टी की सागर जिला इकाई में लंबे इंतजार के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत 35 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इस गठन को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जारी सूची में अनुभवी चेहरों के साथ नए और युवा कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए हैं। महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए 8 महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों को भी मुख्य संगठन में शामिल किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने की रणनीति के तहत यह टीम तैयार की गई है।


कुछ पदाधिकारी पूर्व कार्यकाल से रिपीट किए गए हैं, जिससे अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। कार्यकारिणी में जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, संतोष ठाकुर, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल और पुष्पेंद्र परिहार को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महामंत्री पद पर सुमित यादव, चेतराम अहिरवार और चैन सिंह ठाकुर एवं जिला मंत्री जयंती मौर्य, अर्जुन पटेल, संध्या भार्गव, हरिशंकर कुशवाहा, सविता साहू, आफिसर यादव, राहुल वैद्य और आसमा जैन को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में विकास सांधेलिया की नियुक्ति की गई है।


सह-कोषाध्यक्ष सुषमा यादव और सुमित्रा इंद्रकुमार राय को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे तथा सह कार्यालय मंत्री भूपेंद्र नामदेव और सपना कमल कुर्मी नियुक्त किए गए हैं। मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बनाए गए हैं, जबकि सह मीडिया प्रभारी के रूप में आलोक केशरवानी, कपिल कुशवाहा और साहबराज यादव को जिम्मेदारी दी गई है।


सोशल मीडिया संयोजक अंशुल सिंह परिहार तथा सह संयोजक जय सोनी और तृप्ति बाबू सिंह लोधी बनाए गए हैं। आईटी विभाग के जिला संयोजक बालकिशन सोनी तथा सह संयोजक सोनू उपाध्याय और रामेश्वर नेमा की नियुक्ति की गई है। नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन के भीतर संतुलन साधने और आगामी चुनावी रणनीति को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अनुभवी और युवा नेतृत्व के संयोजन से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की तैयारी में है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)