Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभाजपा किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी...?

भाजपा किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी...?

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 12:44 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश ने अपनी नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी की। इस नई टीम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।


संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शंकरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह राजपूत, मेघ सिंह गुर्जर, नारायण पटेल (खाती), विवेक शर्मा, कल्पना मर्सकोले, राजेश पंवार और लोकपाल सिंह लोधी को नियुक्त किया गया है। संगठन के मुख्य संचालन के लिए प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मनोज लदवे, कप्तान सिंह यादव और गोपाल कुर्मी पटेल को सौंपी गई है, जबकि संदीप रघुवंशी को प्रदेश कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। प्रदेश मंत्री के पद पर अर्जुन रघुवंशी, सुमेर सिंह सोलंकी, राजीव पटेल, हरिनारायण यादव, राजमणि बघेल, सीताराम रावत, बृजेन्द्र प्रताप सिंह (बॉबी राजा) और अशोक पांसे की नियुक्ति की गई है।


कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख प्रभारों की बात करें तो गणपत आंजना को प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी और समीक्षा जैन को प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है। अर्पित सिंह को प्रदेश कार्यालय मंत्री और नरेन्द्र शर्मा को प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया विभाग के सुचारू संचालन के लिए देवकरण झोरठ को प्रदेश मीडिया प्रभारी और विशाल पाठक को प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रविकांत त्रिपाठी को प्रदेश प्रभारी शोध एवं नीति का दायित्व सौंपा गया है।


आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के दौर में मोर्चा को मजबूत करने के लिए प्रमोद द्विवेदी को प्रदेश आई.टी. प्रभारी और सौरभ श्रीवास्तव को प्रदेश सह आई.टी. प्रभारी नियुक्त किया गया है। किसान मोर्चा की इस नई टीम के माध्यम से भाजपा आगामी समय में किसानों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए किसान हितों में कार्य करने की अपील की है।


दू​खिए पूरी सूची


List -1


List 2



Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)