Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाजुआ फड़ का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 जुआरियों को पकड़ा

जुआ फड़ का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 जुआरियों को पकड़ा

Post Media
News Logo
Peptech Time
30 जनवरी 2026, 07:37 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

जीशान अंसारी। छिंदवाड़ा-छिंदवाड़ा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना देहात पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रोहनाकला में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4500 नकद एवं दो मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 1 लाख) जब्त की हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के निर्देशन में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई


दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना देहात पुलिस क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रोहनाकला में महेश कुमरे के घर के पीछे कुछ लोग दो अलग-अलग समूहों में 52 ताश पत्तों पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो जुआ फड़ों से कुल 9 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जो खुलेआम जुआ खेलते पाए गए।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण


पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम इस प्रकार


नरेंद्र पिता हरिप्रसाद उइके (36 वर्ष),

मकेश पिता चंदू यादव (28 वर्ष),

दीपू उर्फ दीपक पिता दुर्गा लिंदवारी (22 वर्ष),

पीयूष पिता मनोहर साहू (20 वर्ष),

अभिषेक पिता महेश कुमरे (22 वर्ष),

जितेंद्र पिता राजकुमार कुडाती (22 वर्ष),

महेश पिता जागलाल कुमरे (45 वर्ष),

अनिल पिता यशराज कुमरे (22 वर्ष),

दुगेश पिता सुखमन कहार (30 वर्ष)।


सभी आरोपी ग्राम रोहनाकला के निवासी बताए गए हैं।


नकदी व वाहन जब्त


पुलिस ने आरोपियों के पास एवं जुआ फड़ से कुल ₹4500 नगद, 52 ताश पत्ते तथा 02 मोटरसाइकिल जब्त कर विधिवत पुलिस कब्जे में लिया। जब्त मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹1,00,000 बताई जा रही है।

जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

आरोपियों द्वारा जुआ अधिनियम की धारा 13 का उल्लंघन पाया जाने पर थाना देहात में उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 52/26 एवं 53/26 दर्ज कर धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

कार्रवाई में रही पुलिस की अहम भूमिका


इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक बी.एस. राजपूत, उप निरीक्षक नितेश ठाकुर, राजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 801 मंगल, आरक्षक 779 सौरभ, 836 उमेश, 148 शेरसिंह, 938 मोहन एवं सैनिक 304 संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पुलिस का सख्त संदेश


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)