ईशानगर को विकास की सौगात, विधायक राजेश शुक्ला ने 1.50 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण–शिलान्यास

Advertisement
ईशानगर। ग्राम पंचायत ईशानगर में विकास के नए आयाम स्थापित होते दिखे, जब बिजावर विधायक राजेश शुक्ला ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और जनविश्वास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ईशानगर का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। सड़क, भवन, मंदिर, चौराहे और जनसुविधाएं केवल निर्माण नहीं बल्कि जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने रामराजा चौराहा के सौंदर्यकरण, मंदिरों के जीर्णोद्धार, विश्रामगृह, पवेलियन सहित कई अन्य विकास कार्यों की घोषणा की और क्षेत्रवासियों को बिन मांगी सौगातें दीं।
इस अवसर पर निधि जलज मिश्रा ने विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त किया और कहा कि विधायक लगातार क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कर रहे हैं और ईशानगर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं। कार्यक्रम के बाद आयोजित जन चौपाल में विधायक ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत गुप्ता, समाजसेवी जेपी मिश्रा, अरविंद सिंह बुंदेला, मोनू जड़ी बूटी, प्रताप मिश्रा, हरविंद्र यादव, तहसीलदार, थाना प्रभारी, कनिष्ठ अभियंता, जनपद सीईओ, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ईशानगर के लिए यह कार्यक्रम विकास और जनकल्याण का संदेश लेकर आया।
