भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मुख्यमंत्री ने कहा है कि NEET परीक्षा को लेकर राज्य सरकार भारत सरकार के साथ लगातार समन्वय और सहयोग में काम कर रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या पूर्व में हुई घटनाओं जैसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महानगरों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पीने के स्वच्छ पानी, रिफ्रेशमेंट और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभिभावकों के लिए भी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

