मैहर,पुष्पेन्द्र कुशवाहा। जिले के भरौली ग्राम में आयोजित नारी शक्ति वंदन जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्साह और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने ऐतिहासिक माहौल बनाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नारों के माध्यम से अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशाल पथ संचलन निकाला गया, जिसमें शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अधिकारों के संदेश दिए गए। कार्यक्रम में सरकार की महिला कल्याण योजनाओं पर भी जोर दिया गया और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया गया।
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, महिलाओं का उमड़ा जनसैलाब
00:00/01:15

Saurabh Shukla
18 सितंबर 2026, 11:19 am IST
Saurabh Shukla18 सितंबर 2026, 11:19 am IST
Latest News

एशियन गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन करके स्वदेश लौटे भारतीय शूटर्स, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

पुण्यतिथि विशेष : सुरों के जादूगर हेमंत कुमार, जिनकी आवाज आज भी दिलों में गूंजती है

ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात में रिश्तों में प्रगति का दावा, इस साल दो और बैठकों पर सहमति

मक्का समझौते की जिम्मेदारियों से बचने के लिए अफगानिस्तान पर हमले कर रहा पाकिस्तान: तालिबान

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: चोटिल जोस बटलर तीसरे वनडे से हुए बाहर, डेन लॉरेंस को मिली जगह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुरू, मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- बदलता यूपी भारत की विकास यात्रा को दे रहा रफ्तार

भारत और ईयू ने पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और परिवहन में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर की चर्चा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज के आगाज से पहले चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, कोहनी में लगी सिराज की गेंद

यूएन साइबर अपराध कन्वेंशन पर विदेश मंत्री जयशंकर ने किए हस्ताक्षर, डिजिटल सुरक्षा में बढ़ेगा वैश्विक सहयोग




