उचेहरा (रवि शंकर पाठक )। आदि शंकराचार्य की जन्म जयंती के अवसर पर जन अभियान परिषद उचेहरा द्वारा एक भव्य व्याख्यान माला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वानों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आदि शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य अजय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में अद्वैत वेदांत दर्शन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में शंकराचार्य जी के योगदान को विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि रवि शंकर पाठक ने कहा कि उन्होंने अल्पायु में भारत भ्रमण कर सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का कार्य किया और चार मठों की स्थापना कर देश को सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में बांधा। कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ने का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
आदिगुरु शंकराचार्य जयंती पर उचेहरा में भव्य व्याख्यान माला का आयोजन

Saurabh Shukla
28 अप्रैल 2026, 09:19 am IST
Saurabh Shukla28 अप्रैल 2026, 09:19 am IST
