अमरपाटन,नरेंद्र। अमरपाटन के नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम नादन के पास सोमवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और डायल 112 की टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया।
सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 30 ग्राम नादन के पास का बताया जा रहा है।

