भोपाल,जीतेंद्र यादव। वन्देमातरम को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय पर प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान हमारे सम्मान के सूचक हैं। जब इनका गायन होता है तो प्रत्येक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार होता है।
मंत्री सारंग ने कहा कि वन्देमातरम और राष्ट्रगान के माध्यम से हम यह संकल्प दोहराते हैं कि देश की स्वतंत्रता को चिरस्थाई बनाए रखेंगे तथा वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गृह मंत्रालय के निर्णय का अक्षरशः पालन किया जाएगा। साथ ही कहा कि इस निर्णय के माध्यम से देश एकता के सूत्र में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।

