छतरपुर, शिवम सोनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छतरपुर में पतंजलि योगपीठ एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का भी आधार है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने की बात कही और सभी से प्रतिदिन 15 से 20 मिनट योग करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश दिया गया।
मध्य प्रदेशछतरपुरउत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Saurabh Shukla
18 जून 2026, 04:01 pm IST
Saurabh Shukla18 जून 2026, 04:01 pm IST
