भोपाल,जीतेंद्र यादव। राजधानी भोपाल में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई आज सुबह से जारी है।


जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने चूनाभट्टी क्षेत्र स्थित पारिका सोसाइटी फेस-2 में दिलीप गुप्ता के निवास पर सुबह करीब 6 बजे दबिश दी। टीम घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों, कैश और ज्वेलरी की बारीकी से जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि माइनिंग कारोबार से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।