Wednesday, February 18, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभागीरथपुरा मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला

भागीरथपुरा मामले पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 09:51 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भागीरथपुरा मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए 35 निर्दोष लोगों की मौत से अधिक आवारा कुत्तों का मुद्दा अहम बन गया है, जबकि पीड़ित परिवारों के दर्द को अनदेखा किया जा रहा है।


उमंग सिंघार ने कहा कि जिन 35 परिवारों के घरों से अर्थियां उठीं, उनके प्रति सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी से सरकार बचती नजर आ रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।


नेता प्रतिपक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि जब विधानसभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस हो सकती है, तो इतनी बड़ी त्रासदी पर चर्चा से परहेज़ क्यों किया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की असंवेदनशीलता का स्पष्ट प्रमाण बताया।


उन्होंने मांग की कि भागीरथपुरा मामले पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय व उचित मुआवजा दिया जाए।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)