Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदेवासखेत में घास काटते किसान पर शेर का अचानक हमला

खेत में घास काटते किसान पर शेर का अचानक हमला

Post Media
News Logo
Peptech Time
30 जनवरी 2026, 07:12 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

देवास। जिले के रोजड़ी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घास काटने गए एक किसान पर जंगली शेर ने हमला कर दिया। किसान ने बहादुरी से दरांती से शेर पर वार किया, जिसके बाद शेर मौके से भाग गया, लेकिन किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, रोजड़ी गांव निवासी लाखन सिंह पुत्र गुलाब सिंह राजपूत सुबह अपने खेत में घास काट रहे थे। तभी नजदीकी नाले में छिपे हुए शेर ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान किसान के हाथ में दरांती थी, जिसका उन्होंने इस्तेमाल कर शेर को भगाया। इस दौरान लाखन सिंह को काफी चोटें आईं।

परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वे अभी खतरे से बाहर नहीं हैं।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और परिजन हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है और पहले भी शेर की मौजूदगी देखी जा चुकी है। हालांकि, इस तरह का सीधा हमला पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि उस समय लाखन सिंह खेत में अकेले थे, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई।

मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और शेर की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि जंगली जानवरों की मौजूदगी बढ़ रही है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)